फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two trucks got stuck in the swamp on Aonla-Badaun Road in Kunwargaon

Budaun News: कुंवरगांव में आंवला-बदायूं रोड पर हुए दलदल में फंसे दो ट्रक

Mon, 16 Sep 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two trucks got stuck in the swamp on Aonla-Badaun Road in Kunwargaon
कुंवरगांव में सड़क पर हो रह दलदल में फंसा ट्रक। संवाद
कुंवरगांव। कस्बा से होकर गुजरने वाले आंवला-बदायूं मार्ग की हालत काफी खराब है। टूटी सड़क पर जलभराव होने से वहां पर दलदल जैसी स्थिति हो गई है। रविवार पूर्वाह्न चार ट्रक, दो ईंट से भारी ट्रॉली और एक ट्रॉला सड़क पर दलदल में फंस गए। इससे यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। आंवला से दो बड़ी क्रेन मंगाकर ट्रक और ट्रॉली निकाले, तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


कुंवरगांव में साप्ताहिक बाजार के पास मुख्य रोड पर करीब 300 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। यहां काफी गहरे-गहरे गड्ढे हैं। यहां से लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। छोटे वाहन सड़क के किनाराें से होकर जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहन अक्सर फंस जाते हैं। काफी शिकायतों के बाद में लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में रोड़ा और मिट्टी डलवाकर काम छोड़ दिया।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में इससे लोग जैसे-तैसे निकल रहे थे, लेकिन तेज बारिश होने से उफनाए नालों व बारिश का पानी सड़क के गड्ढाें में भर गया। इसकी वजह से वहां पर दलदल जैसी स्थिति है। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे आंवला की ओर से आ रहा ट्रक इस दलदल में फंस गया। कुछ देर बाद बदायूं की ओर से आंवला रोड की ओर जाने वाला एक ट्रक कुछ दूरी पर फंस गया। इससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों में वजन ज्यादा होने की वजह से इनको निकलवाने के लिए आंवला से बड़ी दो क्रेनें मंगाई गईं, जिन्होंने फंसे वाहनों को निकाला। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।




लोक निर्माण विभाग को सड़क सही कराने के लिए कई बार कहा गया है, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। इसकी वजह से आज यहां पर यह स्थिति पैदा हो गई है। - ज्योति रानी, नगर पंचायत अध्यक्ष, कुंवरगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed