{"_id":"683b4fd2ef6ab6a40d0c1348","slug":"two-teenagers-went-with-their-boyfriend-from-ujhani-area-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140342-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी क्षेत्र से प्रेमी संग गई दो किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी क्षेत्र से प्रेमी संग गई दो किशोरियां
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियां लापता हो गईं। परिजनों ने उन्हें बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी युवकों को नामजद कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
पहला मामला कस्बे के ही एक मोहल्ले का है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रात में करीब एक बजे मोहल्ले का ही आकाश कश्यप उसके घर आया और उनकी बेटी को बहला- फुसलाकर ले गया। उसकी 16 वर्षीय बेटी का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
इसके अलावा एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी तीन दिन पहले अचानक गायब हो गई है। आरोप लगाया है कि पड़ोस का करन सिंह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। करन सिंह का उसके घर आना- जाना था। पुलिस ने करन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद