{"_id":"6402c6ff5adb0b7fa3000317","slug":"two-sides-clashed-in-old-enmity-eight-injured-in-stone-pelting-badaun-news-c-4-1-bly1012-82973-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पथराव में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पथराव में आठ घायल
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडे और पथराव में प्रधान के पति समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दहगवां सीएचसी भेजा। घटना के बाद गांव में पुलिस निगरानी कर रही है।
गांव कुंवरपुर चांदन की प्रधान के पति अमर सिंह और पड़ोसी ताराचंद्र में रंजिश चल रही है। दोनों के घर आसपास ही हैं। शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांव वालों ने उनको शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव शुरू हो गया।
घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक प्रधान के पति अमर सिंह, उसके पिता प्रेमपाल, धर्मवती पत्नी प्रेमपाल, वीरेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के ताराचंद्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के दौरान बीचबचाव कर रहा राजेंद्र भी घायल हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ जरीफनगर मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष शराब पीकर एक दूसरे से गालीगलौज कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।