फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died due to fever, three found dengue infected

Budaun News: बुखार से दो लोगों की मौत, तीन डेंगू संक्रमित मिले

Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever, three found dengue infected
झुक्सा गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
दस गांवों मे स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 625 बुखार पीड़ितों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बुखार से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग डेंगू संक्रमित मिले। जिले में दस टीमों ने गांवों में शिविर लगाकर 625 बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की।


विकासखंड इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करियामई में डेंगू के चलते मंगलवार को देर शाम शमशाद अली (18) पुत्र मुख्तार अली की मृत्यु हो गई। तीन-चार दिन पहले शमशाद अली का खून की जांच कराई गई थी, जिसमें उसे डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिजन मुरादाबाद स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां मंगलवार की शाम को इलाज के दौरान शमशाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शमशाद का शव लेकर परिजन देर शाम गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, फिर भी गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कुंवरगांव क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर में जाहिद चौधरी (45) पुत्र जमील अहमद चखेती को बुखार आने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हुई जांच में वह डेंगू संक्रमित मिले। सोमवार रात को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर, ब्लाॅक सलारपुर के गांव लाही फरीदपुर में घर-घर में बुखार फैला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में न पहुंचने से बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुखार पीड़ित एक युवक की सोमवार की रात को मौत हो गयी थी। गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
--

पूर्व चेयरमैन की हालत बिगड़ी, बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती
नगर पंचायत गुलड़िया की पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता सर्वेश कुमारी राठौर को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था, उनके पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर ने बदायूं के निजी अस्पताल में जांचें कराई तो प्लेटलेट्स कम पाए गए। उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। सुरेश चंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बरेली के निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे हैं। हालत नाजुक बनी हुई है।


--
मलेरिया विभाग की टीम ने 1865 घरों का किया निरीक्षण

मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर 1865 घरों का निरीक्षण किया। जहां 76 घरों में डेंगू लार्वा पाया गया। टीम द्वारा मौके पर लार्वा नष्ट कराया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया। डीएमओ योगश सारस्वत ने बताया कि टीमों द्वारा लगातार गांव-गांव जागरूक करने का काम किया जा रहा है लेकिन ग्रामीण घरों में साफ-सफाई ढंग से नहीं कर रहे हैं। 14 लोगों को नोटिस भी दिया गया है।

झुक्सा गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

झुक्सा गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed