फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more people turned out to be Corona positive, three became active patients

Budaun News: दो लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीज हुए तीन

Wed, 19 Apr 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two more people turned out to be Corona positive, three became active patients
बदायूं। जिले के दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले के तीन लोग कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। हालांकि तीनों मरीज अलग-अलग जिलों में रहते हैं और वहीं पर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। मंगलवार को सामने आए दो मरीजों में से एक होम क्वारंटीन है, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

तीनों मरीज अलग-अलग जिलों में जाकर कोरोना संक्रमित हुए हैं। हालांकि पहला केस रविवार को मिला था। जो शहर के शिवपुरम का रहने वाला है। फिलहाल लखनऊ में रह रहा था। वहीं पर संक्रमित हुए और वहीं पर होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें एक नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में जांच के दौरान पॉजिटिव मिला। उसे नोएडा में ही घर पर होम आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान पॉजिटिव निकला है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार तक 1471 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। ये तीन कोरोना पॉजिटिव अन्य जिलों में निकले है, क्योंकि ये जिले के रहने वाले हैं, इसलिए जिले के मरीजों के रुप में इनको गिना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed