फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two killed as Speeding car hit four people standing on the side of the road in sahaswan Budaun

Budaun: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 04 Jul 2022 05:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

संभल जिले की नगमा अपनी मां और एक रिश्तेदार के साथ बाइक से सहसवान में कपड़े खरीदने आए थे। वे सड़क पार करने के लिए वाहन निकलने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
two killed as Speeding car hit four people standing on the side of the road in sahaswan Budaun
घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं-मेरठ हाईवे पर सहसवान कस्बे में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का है। संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी नगमा (20) पुत्री नासिर और उसकी मां जरीना (48) अपने रिश्तेदार फुरकान (25) निवासी ग्राम असौली बिल्सी के साथ कपड़े खरीदने सहसवान आई थीं। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। वह कस्बे के ईदगाह के नजदीक तिराहे पर वाहन निकलने के इंतजार में खड़े थे। फुरकान हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


उनके नजदीक कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी रिजवान (14) पुत्र वाहिद खड़ा था। तभी गुन्नौर की ओर से तेज रफ्तार में आई कार ने चारों को टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तिराहे पर मौजूद लोगों ने दौड़कर कार और उसके ड्राइवर को वहीं पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने नगमा और रिजवान को मृत घोषित कर दिया। फुरकान और नगमा की मां जरीना का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस कार और उसके ड्राइवर को पकड़कर कोतवाली ले गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed