{"_id":"667a07259a195935440649d4","slug":"two-including-youth-died-in-road-accidents-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121100-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
Tue, 25 Jun 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
ऋषिपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
बदायूं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। नसरुद्दीन (25) सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सहसवान से अपने गांव लौट रहा था। महावा नदी के टेड़ा घाट पुल के नजदीक उसकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। उसहैत इलाके के ग्राम टिकाई पुख्ता निवासी ऋषिपाल (65) अपना खेत देखकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी, इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी नसरुद्दीन (25) पुत्र निहालुद्दीन खेतीबाड़ी करते थे। वह सोमवार सुबह बाइक से सहसवान आए थे। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे घर जाने लगे, उनकी बाइक महावा नदी के टेड़ा घाट पुल के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई।
ई-रिक्शा को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसौल निवासी राशिद पुत्र शाकिर चला रहे थे। हादसे में नसरुद्दीन और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे को देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने नसरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। राशिद की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उसहैत के थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी ऋषिपाल खेतीबाड़ी करते थे। वह रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे अपने खेत से मूंगफली की फसल देखकर घर लौट रहे थे। गांव के चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल ऋषिपाल को निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। एसओ विवेक कुमार ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।