फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two including a woman died in separate road accidents

Budaun News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

Fri, 03 May 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman died in separate road accidents
औरछी में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
बदायूं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बिल्सी क्षेत्र के गांव नागरझूना में बुधवार शाम राजेश्वरी (29) गोबर डालकर लौट रहीं थीं। तभी एक कार ने टक्कर मार दी। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले के मावड़ वरी प्रसिद्धपुर निवासी बहोरन लाल (65) का शव बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव के नजदीक सड़क किनारे मिला। उनको किसी वाहन की टक्कर लगी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नागरझूना निवासी राजेश्वरी पत्नी मुनेश पाल बुधवार शाम करीब सात बजे गोबर डालकर घर लौट रहीं थीं। वह अपने घर के नजदीक पहुंचीं थी कि तभी गांव के एक व्यक्ति की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में परिवार वाले उसी कार से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिल्सी ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। महिला के पांच बच्चे हैं, उनमें एक बेटा और चार बेटी हैं।
विज्ञापन

बिनावर। शाहजहांपुर जिले में गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव मावड़ बरी प्रसिद्धपुर निवासी बहोरन लाल दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कपड़े की कटिंग करने का काम करते थे। उनके भाई रामवीर के मुताबिक, बहोरन मंगलवार सुबह दिल्ली से बरेली जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार रात करीब 12 बजे बिनावर थाना पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि बहोरन लाल बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव के नजदीक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े मिले हैं। उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। रात थाना पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवीर ने बताया कि बहोरन छह भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके एक बेटी है। पत्नी रीटा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी जेब से दिल्ली से बरेली का ट्रेन का टिकट, मोबाइल और 20 रुपये निकले थे। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर ही उन्हें सूचना दी। वह बदायूं कैसे पहुंचे, इसका पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि बहोरन पैदल निकल रहे होंगे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उनका शव घर ले गए।





बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में



टक्कर मारी, महिला की मौत



- ओरछी चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी



ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।




बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मई निवासी छत्रवती (65) पत्नी रामभजन मुरादाबाद के बिलारी निवासी राजेश की बाइक पर बैठकर बृहस्पतिवार दोपहर बिलारी जा रही थीं। उस बाइक पर राजेश की सास विमला भी बैठी थीं। बताते हैं कि उनकी बाइक ओरछी चौराहे पर पहुंची थी। वहां चौराहे पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। यह देखकर राजेश बाइक को काफी पीछे रोक लिया। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए बालू लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छत्रवती की मौत हो गई जबकि राजेश और उसकी सास घायल हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

औरछी में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

औरछी में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

औरछी में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

औरछी में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed