फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two girls from Dataganj got married, photo goes viral

Budaun News: दातागंज की दो लड़कियों ने रचाई शादी, फोटो वायरल

Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two girls from Dataganj got married, photo goes viral
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र की दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। बाकायदा उन्होंने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और मांग में सिंदूर भी भरा। इसके बाद उन्होंने शादी करने के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जो वायरल हो रहे हैं। उनके परिवार वाले उनके इस कदम से हैरान हैं। फिलहाल दोनों अपने घरों से लापता हैं। परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों लड़कियां अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। एक की उम्र करीब 20 साल तो दूसरी 17 साल की है। बालिग लड़की शादीशुदा है। बताते हैं कि दोनों कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थीं। शादीशुदा युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले उन्होंने शादी कर ली थी, लेकिन कुछ दिन बाद लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट डाली कि उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। वह उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन

यह पोस्ट देखकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और लड़की को वहां से ले गए। इसके बाद यह युवती अपनी नाबालिग सहेली के घर आ गई। तब से दोनों एक साथ रह रहीं थीं। सोमवार को दोनों बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिवार वाले उन्हें कॉल करते रहे, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। परिवार वाले तब दंग रह गए, जब उन्होंने दोनों के मंगलवार दोपहर फेसबुक पर आपस में शादी करने के फोटो देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो में नाबालिग लड़की किसी मंदिर के सामने खड़े होकर बालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर रही थी। वह एक-दूसरे को जयमाला भी पहना रहीं थीं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों को तलाश करना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने बरेली में एक-दूसरे से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed