{"_id":"67ace68e415ad1a96900c533","slug":"two-dilapidated-ambulances-parked-in-bisauli-block-premises-turned-into-fireballs-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134220-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली ब्लॉक परिसर में खड़ीं दो खटारा एंबुलेंस आग का गोला बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली ब्लॉक परिसर में खड़ीं दो खटारा एंबुलेंस आग का गोला बनीं
विज्ञापन
बिसौली। ब्लॉक परिसर में खड़ीं दो खटारा एंबुलेंस में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। दो घंटे तक एंबुलेंस जलती रहीं, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।
स्वास्थ्य विभाग की दो कबाड़ा एंबुलेंस हाईवे के किनारे स्थित ब्लॉक परिसर में काफी समय से खड़ी थीं। बुधवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे करीब इन दोनों एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। धमाके की आवाज से टायर फटने लगे। ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके।
इसके चलते वहां मौजूद लोगों ने बालू और पानी की बौछार डालकर एंबुलेंस की आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह एंबुलेंस के पास ही कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। अलाव की चिंगारी से ही एंबुलेंस में आग लगी होगी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी की है। इस विषय में स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस के नोडल अधिकारी को कई बार फोन करके मामले की जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। यही हाल सीएमओ का भी रहा।
विज्ञापन
एंबुलेंस कंडम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दी गईं थीं। इन एंबुलेंस से कंपनी का कोई लेना देना नहीं। इसको स्वास्थ्य विभाग ही बता सकता है कि आग लगने का क्या कारण है। - विनय कुमार गुप्ता, एंबुलेंस प्रभारी, बदायूं