फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cows died of hunger and thirst and dragged dead body from tractor in budaun

गोशाला में गोवंश की दुर्दशा: भूख-प्यास से दो गायों ने तोड़ा दम, इंसानियत भी मरी; ट्रैक्टर से घसीटकर फेंके शव

Fri, 09 Jun 2023 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

प्रदेश सरकार गो संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन गोशालाओं में बदइंतजामी से गायें मर रही हैं। बदायूं की एक गोशाला से दिल झकझोरने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां दो गायें भूख प्यास के कारण मर गईं।  

विज्ञापन
Two cows died of hunger and thirst and dragged dead body from tractor in budaun
ट्रैक्टर से बांधकर मृत गायें घसीटकर फेंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरखेड़ा की गोशाला में संरक्षित पशुओं की दुर्दशा सामने आई है। इस गोशाला में बृहस्पतिवार को दो गाय भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर मर गईं, जबकि एक गाय मरणासन्न है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से यहां गायों की मौत हो रही है। उनके शव गोशाला के पीछे घसीटकर डाल दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को मरी दोनों गायों के शवों को भी ट्रैक्टर से घसीटकर नजदीक में फेंक दिया गया। इसकी सूचना पर डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुरखेड़ा की गोशाला में शुरुआत से ही लापरवाही बरती जा रही है। दो माह पहले डीएम मनोज कुमार ने स्वयं यहां का निरीक्षण किया था। तब अभिलेखों में गायों की संख्या ज्यादा पाई गई थी, लेकिन मौके पर गायों की संख्या बहुत कम मिली थी। इसके अलावा भूसे और चारे की व्यवस्था भी नहीं थी। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव हो चुका है निलंबित 

लापरवाही बरतने पर डीएम मनोज कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव राज नारायण को निलंबित कर दिया था और ग्राम प्रधान राजश्री के अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद गोशाला की जिम्मेदारी ब्लॉक कर्मचारी समूह कोआर्डिनेटर आदित्य दीक्षित को सौंप दी गई। उसके बाद से गायों की हालत और ज्यादा खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को यहां भूख-प्यास से तड़प-तड़पकर दो गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय मरणासन्न है। उसका उपचार तक नहीं कराया गया है। दोपहर के समय गोशाला के अंदर से दोनों गायों के शवों को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाया जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।

इससे चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। लोगों की शिकायत पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर दोनों गायों के शवों को दफन करा दिया है। बृहस्पतिवार को गोशाला में मौके पर 120 गाय मिलीं, जबकि अभिलेखों में 252 गाय दर्ज हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसडीएम को सौंपी है।

पिछले कई दिन से मर रहीं गायें

ग्राम पंचायत कुरखेड़ा में जहां पर यह गोशाला बनी है। वहां करीब एक हजार बीघा ग्राम पंचायत की जगह है। करीब छह सौ बीघा जमीन ऐसे ही खाली पड़ी है। कई लोगों ने उस पर कब्जा भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले कई दिन से गायों की मौत हो रही है। इसी सरकारी जगह में उनके शवों को फेंक दिया जाता है।

चार-पांच दिन पहले पकड़ी गईं कई गाय

इस गोशाला में चार-पांच दिन पहले गायों की संख्या बहुत कम हो गई है। यह देखकर आसपास इलाके में अभियान चलाकर करीब 50-60 गाय को पकड़कर यहां लाया गया। बावजूद इसके गायों की संख्या अभिलेखों के अनुसार नहीं पहुंची।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि कुरखेड़ा गोशाला के कुछ फोटो और वीडियो हमारे पास भी आए हैं। इसकी सूचना पर एसडीएम दातागंज को भेजा है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed