फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two corona infected sent to bareilly

बरेली भेजे गए दोनों कोरोना संक्रमित, सील किया गया जालंधरी सराय इलाका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
two corona infected sent to bareilly
सील किया गया जालंधरी सराय इलाका - फोटो : AMAR UJALA
बदायूंं। जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में जहां खलबली मची है वहीं लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले दोनों व्यक्तियों को बरेली भेज दिया गया है। अब उनके परिवार वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उनके घरों के पास लगी है। आसपास इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एक संक्रमित शहर का होने के कारण यहां भी सख्ती बढ़ा दी गई है। जालंधरी सराय का इलाके में आवागमन पूरी तरह बंद करते हुए बैरियर व बल्ली आदि लगवाकर रास्ते रोक दिए गए हैं। किसी को उधर से निकलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले सहसवान में दो संक्रमित मिले थे, जिसके बाद सहसवान को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। नये दो मिले पॉजिटिव में से एक शहर का तथा दूसरा सहसवान का है। छह अप्रैल को जिले में कोरोना का पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिस मस्जिद में संक्रमित मिला था उसके आसपास ढाई किमी का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे। इसके बाद 10 अप्रैल की रात को सहसवान के भवानीपुर खल्ली में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिसके बाद तत्काल इस इलाके के 14 गांव सील कर दिए गए थे। सोमवार को जिले से 20 सेंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें 13 लोग भवानीपुर खल्ली के तथा सात लोग शहर के थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार रात को आ गई, इनमें से दो लोग पॉजिटिव निकले, जिसमें एक शहर का तथा दूसरा भवानीपुर खल्ली का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर चार संक्रमित व्यक्ति होने से जिला एवं पुलिस प्रशासन रात भर तैयारियों में लगा रहा। रात में ही दोनों संक्रमितों को बरेली भेज दिया गया जबकि गुरुवार सुबह जालंधरी सराय मुहल्ला पूरी तरह सील कर दिया गया। सुबह को विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी गई। डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव भी यहां पहुंच गए। इस दौरान इधर से निकलने वाले कई वाहन चालको के चालान कर दिए गए। प्रशासन ने इधर से किसी को न गुजरने की चेतावनी दी है।

two corona infected sent to bareilly
सील किया गया जालंधरी सराय इलाका - फोटो : AMAR UJALA
सील किया गया जालंधरी सराय इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed