फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children from food poisoning Death , serious parents

विषाक्त भोजन से दो बच्चों की मौत, माता-पिता गंभीर

Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
Binavar
Binavar Updated Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव कालाकूंढ़ा में विषाक्त भोजन से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। उनके माता-पिता की भी गंभीर है, जिन्हें बिनावर के एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। समरेर पीएचसी के डॉ. डालचंद्र और सीओ उझानी सतीश शर्मा ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।  

विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव कालाकूंढ़ा निवासी वीरेश (35) के घर पर शनिवार शाम उनकी पत्नी सुखदेवी (32) ने घर में खाना बनाया। पति-पत्नी समेत उनके बच्चों में राजू (12) सरोजनी (08), रितु (06), राजीव (04), विपिन (02) ने खाना खाया और दूध पिया। इसके बाद वीरेश, सुखदेवी, राजू और सरोजनी की हालत बिगड़ गई। रितु, विपिन और राजीव ने खाना नहीं खाया था केवल दूध पिया था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात में ही वीरेश, सुखदेवी, राजू और सरोजनी की हालत बिगड़ गई। यह सभी बेहोश हो गए। इसके बारे में किसी को पता नहीं लगा। रात भर वीरेश के घर का दरवाजा खुला रहा और रात में घर में दीपक भी नहीं जला। आसपास के लोगों को शक हुआ। रविवार सुबह पड़ोसियों ने वीरेश का दरवाजा खुला देखा तो अंदर गए। वीरेश, उनकी पत्नी सुखदेवी, पुत्र राजू और पुत्री सरोजनी बेहोश पड़े थे। पड़ोसियों ने प्रधान सत्यवीर सिंह को खबर दी। इसके बाद सबको इलाज के लिए बिनावर लाया जा रहा था। रास्ते में राजू और सरोजनी की मौत हो गई। वीरेश और सुखदेवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को देर शाम होश आया। दोनों को देर शाम तक दो बच्चों की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed