{"_id":"64aefc303f7d6762fd00ad34","slug":"two-buses-collided-at-sardar-patel-intersection-one-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-780-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरदार पटेल चौराहे पर दो बसें टकराईं, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरदार पटेल चौराहे पर दो बसें टकराईं, एक घायल
विज्ञापन
सरदार पटेल चौराहे पर हादसे के बाद गड्डे में घुसी बस।
चंदौसी से आ रही थी बदायूं डिपो की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलहरी (बदायूं)। बुधवार शाम सरदार पटेल चौराहे पर दो रोडवेज बसें टकरा गईं, जिसमें कोई यात्री तो घायल नहीं हुआ लेकिन एक राहगीर युवक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके यात्री पटेल चौराहे से ही अपने-अपने गंतव्य को चले गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के सरदार पटेल चौराहे पर बुधवार शाम करीब छह बजे हादसा हुआ। उस दौरान एटा डिपो की एक बस बरेली से बाईपास होते हुए लौट रही थी। सरदार पटेल चौराहे पर इस बस से कुछ सवारियां उतरीं।
बताते हैं कि जैसे ही यह बस रवाना हुई कि तभी चंदौसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बदायूं डिपो की बस उससे टकराते हुए आगे निकल गई। इसी दौरान खेड़ा नवादा निवासी 22 वर्षीय विश्नू चौराहे पर स्थित ढाबे से अपने घर जा रहा था। वह बस के आगे था। उसने बस आते देखकर बचने की कोशिश की लेकिन तब तक बदायूं डिपो की बस उसे टक्कर मारते हुए नजदीक के गड्ढे में जा घुसी।
विज्ञापन
युवक भी गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी चोट आईं। उसका मोबाइल भी गड्ढे में गिर गया। सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है। उनके चालकों को पुलिस चौकी पर बैठा लिया गया है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।