फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two buffaloes died due to electric shock in farm fencing

Budaun News: खेत की फेंसिंग में लगे करंट से दो भैंसों की मौत

Fri, 03 May 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two buffaloes died due to electric shock in farm fencing
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोखा में करंट लगने से दो भैंसों की मौत हो गई। दोनों भैंसें बुधवार शाम पानी पीने के लिए खेत पर गईं थीं। भैंस मालिक ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम चंदोखा निवासी सुदेश की दो भैंसों को चराने के लिए उनका छोटा बेटा प्रयोम बुधवार शाम खेत की ओर ले गया था। कटरी में घास चरने के बाद दोनों भैंसों को प्यास लगी। इससे प्रयोम दोनों भैंसों को नजदीकी खेत के गड्ढे में ले गया। उसमें पानी भरा हुआ था। उसके किनारे पर फेंसिंग लगी थी और उसमें खेत मालिक ने बिजली का तार लगाकर करंट छोड़ा हुआ था, जिसके बारे में प्रयोम को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

जैसे ही दोंनाें भैंसें गड्ढे में घुसीं कि करंट लगने से वहीं गिर गईं और तड़पने लगीं। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर सुदेश भी वहां पहुंच गए। बाद में उन्हाेंने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने समरेर के पशु चिकित्सक को पोस्टमार्टम कराने के लिए लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश का आरोप है कि चिकित्सक ने पोस्टमार्टम नहीं किया। भैंसों को दफनाने को कहा। इस संबंध में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भैंसों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।


लोहे के खंभे में करंट आने से भैंस मरी
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक लोहे के खंबे में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई। गांव के नवरत्न उपाध्याय ने बताया कि उनकी भैंस चरने जा रही थी कि रास्ते में नाले की सफाई न होने से पानी भर गया था। उसके नजदीक ही लोहे के खंभे में करंट आ रहा था। जैसे ही कीचड़ में भैंस का पैर गया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई और नहीं आया, जबकि वहां नजदीक में बच्चे खेल रहे थे। इसमें विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही रही। उन्हाेंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed