फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collided head-on, one dead

उसावां में आमने-सामने से टकराई दो बाइक, किसान की मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर मंगलवार बाजार के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं।हाईवे स्थित गोंटिया गांव के नजदीक नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए।वाहन की टक्कर से घायल युवक ने हरिद्वार में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two bikes collided head-on, one dead
उसावां में विलाप करते विजेंद्र के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर मंगलवार बाजार के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। एक बाइक पर सवार 42 वर्षीय विजेंद्र कश्यप की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार भाग गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ निवासी विजेंद्र कश्यप काली माता के मंदिर के नजदीक अपना खेत देखकर घर लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक वह पैदल ही खेत पर गए थे। लौटते समय उन्हें वार्ड नंबर एक गूरा बाईपास निवासी अवधेश शर्मा और वार्ड नंबर पांच निवासी प्रमोद बाइक से आते मिले। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। विजेंद्र को पैदल आते देखकर उन्होंने उन्हें अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार बाजार के नजदीक सामने से आई एक बाइक टकरा गई। हादसे में विजेंद्र की मौत हो गई। अवधेश और प्रमोद घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। विजेंद्र का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि विजेंद्र के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से दंपती घायल
बिसौली। हाईवे स्थित गोंटिया गांव के नजदीक नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। थाना कुंवरगांव के गांव बर्खिन निवासी अनिल उपाध्याय अपनी पत्नी अनीता के साथ नगर स्थित एक अस्पताल में दवा लेने आ रहे थे। हाईवे पर गांव गोंटिया के पास अचानक नीलगाय से बाइक के सामने आ गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है। निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बिसौली। वाहन की टक्कर से घायल युवक ने हरिद्वार में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मोहल्ला बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी युवक सचिन 23 सितंबर को बाइक से जा रहे थे। आंवला रोड पर किसी वाहन की उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में सचिन को सीएचसी पर भर्ती किया था। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें हरिद्वार ले गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। संवाद

ृतक विजेंद्र कश्यप। संवाद

ृतक विजेंद्र कश्यप। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed