फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accountants suspended on charges of corruption

Budaun News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो लेखपाल निलंबित

Tue, 22 Oct 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended on charges of corruption
बदायूं। न्यायालय में विरासत का मामला दर्ज होने के बाद भी लेखपाल ने आर्थिक समझौते के आधार पर विरासत दर्ज कर दी। वहीं एक लेखपाल ने एक ही व्यक्ति के दो माह में तीन आय प्रमाण पत्र बना दिए। एसडीएम मोहित कुमार ने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार निवासी प्रियंका ने एसडीएम को बताया कि गिरधरपुर गांव में उनकी पारिवारिक जमीन है। जमीन पर विवाद होने की वजह से विरासत का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल रामाशंकर शर्मा आर्थिक समझौते के आधार पर विरासत दर्ज कर दी। जबकि इसका अधिकार तहसीलदार को है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच कराई तो लेखपाल रामाशंकर शर्मा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अहरूईया के लीलाधर ने शिकायत की कि लेखपाल राकेश कुमार ने एक व्यक्ति के तीन आय प्रमाण पत्र दो माह के अंदर जारी कर दिए हैं। इस पर लेखपाल राकेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed