फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tulsi worship was performed with devotion, reverence, and joy.

Budaun News: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से किया तुलसी पूजन

Fri, 26 Dec 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tulsi worship was performed with devotion, reverence, and joy.
तुलसी पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक
बदायूं। अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब एवं अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के तत्वावधान में शहर के एक लॉन में तुलसी पूजन कार्यक्रम हुआ। आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का भी सशक्त संदेश देता है। उन्होंने बताया कि दातागंज के एक स्कूल में तुलसी जी के पौधे बेबी प्लांट के रूप में प्राप्त होते हैं। इन पौधों को वह स्वयं लगभग तीन माह तक पूर्ण निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण के साथ मिट्टी के पॉट में रोपित कर उनकी देखभाल करती हैं। इसके बाद पॉट का रंग-रोगन कर उन्हें वाहन के माध्यम से बदायूं लाया जाता है।
विज्ञापन

बदायूं पहुंचने पर कुटुंब की बहनों द्वारा सभी तुलसी पौधों को चुनरी ओढ़ाई जाती है। इसके बाद भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ प्रतिवर्ष लगभग 150 से 200 तुलसी के पौधे कुटुंब की बहनों को वितरित किए जाते हैं। यह पुण्य कार्य पिछले सात वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया, सदर नगर विधायक की धर्मपत्नी विमलेश गुप्ता, पूर्व चेयरपर्सन दीपा माला गोयल, डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. ममता नौगरैया, डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूजा शलभ, मधुरिमा रस्तोगी, डॉ. इंदु शर्मा, श्रीमती मणि गुप्ता, अंजना गुप्ता, बबली गुप्ता, नीरू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मीना गुप्ता, कंचन गुप्ता, रजनी गुप्ता, मधु अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, गीता गुप्ता, दीप्ति रस्तोगी, करुणा रस्तोगी, रूपम रस्तोगी, डॉ. मेघा अग्रवाल, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।




तुलसी का आध्यात्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व
- रामायण भवन में मनाया गया तुलसी पूजन दिवस, लोगों ने की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। रामायण भवन पर तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेरठ से आए आचार्य देवशरण पाठक ने भक्तों को सामूहिक तुलसी पूजन कराया। आचार्य ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं है, बल्कि संपूर्ण धरा के लिए वरदान है। शारीरिक लाभ के साथ ही तुलसी का धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि तुलसी पांच प्रकार की होती है, लेकिन अपने क्षेत्र में प्रायः रामा और श्यामा तुलसी अधिक मात्रा में हैं। तुलसी की पूजन करने से हमारे सभी पापों का नाश होता है और हमें सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है।

मुख्य आयोजक पं. देवेश शंखधार ने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक आयोजनों में अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित होना चाहिए, जिससे हमारे बच्चों में अच्छे संस्कारों की नींव पड़ सके। इस अवसर पर राजेन्द्र वार्ष्णेय, गगन उपाध्याय, मनोज, अवनेश आदि उपस्थित रहे।

तुलसी पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक

तुलसी पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक

तुलसी पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक

तुलसी पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed