फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trying to grab hand of dancer in wedding procession and pull her out of the theater

बरात में बवाल: महिला डांसर का हाथ पकड़कर खींच ले जाने की कोशिश, विरोध में दूल्हे से मारपीट कर छीनी चेन

Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
सार

बरात में हंगामा और मारपीट का मामला सोमवार रात करीब 11 बजे का है। खजुरारा निवासी मैकूलाल की बेटी की शादी के लिए बरात दातागंज के बड़ापारा मोहल्ला से आई थी। नाश्ता करने के बाद बरात चढ़ने लगी। बरात में नर्तकियों ने डांस शुरू किया, उसी दौरान खजुरारा के चार-पांच युवकों ने उनके साथ डांस करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Trying to grab hand of dancer in wedding procession and pull her out of the theater
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कटरी के गांव खजुरारा में बरात चढ़त के दौरान नर्तकी का हाथ पकड़कर उसे रंगशाला से खींच ले जाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर युवकों ने दूल्हे की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर युवकों ने दूल्हे के गले से नोटों का हार और सोने की चेन खींच ली। इसके चलते दूल्हा समेत बरातियों ने रंगशाला कार्यक्रम रुकवा दिया।

विज्ञापन


बरात में हंगामा और मारपीट का मामला सोमवार रात करीब 11 बजे का है। खजुरारा निवासी मैकूलाल की बेटी की शादी के लिए बरात दातागंज के बड़ापारा मोहल्ला से आई थी। नाश्ता करने के बाद बरात चढ़ने लगी। बरात में नर्तकियों ने डांस शुरू किया, उसी दौरान खजुरारा के चार-पांच युवकों ने उनके साथ डांस करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। घरातियों के समझाने पर युवक कुछ देर शांत रहने के बाद फिर से भड़क गए। आरोपियों में से एक युवक ने नर्तकी का हाथ पकड़कर उसे रंगशाला से खींच ले जाने की कोशिश भी की। बरातियों में दूल्हे के तुलसी राम के भाई रिंकू ने बताया कि हंगामा के दौरान ही युवकों ने दूल्हा के गले से नोटों का हार और सोने की चेन खींच ली।
विज्ञापन


कहासुनी और हंगामा के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई आलोक (23) पुत्र भगवान दास ने युवकों को खदेड़ने की कोशिश की तो उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई से आलोक घायल हो गया। उसका रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उपचार कराया गया। दुल्हन के भाई मैकू लाल ने फोन करके पुलिस बुलाई। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने आरोपियों के नाम और पते की जानकारी करके उनकी गिरफ्तारी के लिए घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। हंगामे की वजह से रंगशाला को भी रोक दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विवाद आपसी कहासुनी की वजह से हुआ था। कार्रवाई के लिए फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की मौत से शादी की खुशियां काफूर
उझानी। गौतमपुरी मोहल्ला निवासी लखपत की बेटी की शादी का कार्यक्रम सोमवार शाम शुरू हुआ। लखपत की बुआ कासगंज के सिटी इलाके की निवासी राममूर्ति (60) पत्नी हरपाल की शुरूआती रस्मों के दौरान ही हालत बिगड़ गई। हालत ठीक होने पर रात करीब नौ बजे दावत में राममूर्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन समेत रिश्तेदार उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बताते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात में उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। राममूर्ति की मौत से शादी की खुशियां भी काफूर हो गईं। मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव लेकर कासगंज चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed