फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck caught with stolen refined oil, driver-helper arrested

चोरी के रिफाइंड तेल समेत ट्रक पकड़ा, ड्राइवर-हेल्पर गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

देवरिया जिले से रिफाइंड तेल चोरी करके भागे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बाद में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Truck caught with stolen refined oil, driver-helper arrested
शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ट्रक और ड्राइवर, हेल्पर। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। देवरिया जिले से रिफाइंड तेल चोरी करके भागे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का रिफाइंड तेल और ट्रक भी बरामद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार के चंपारण जिले के थाना पल्लवा के गांव आनंद सागर गम्हरिया वेलवा निवासी अशोक कुमार यादव एक कंपनी में कर्मचारी हैं। आनंद के मुताबिक उन्होंने 1150 टिन रिफाइंड तेल ट्रक में लोड करवाकर गोपालगंज और देवरिया जिला भेजे थे। ट्रक बदायूं के पक्काबाग निवासी गंगाराम उर्फ राजू चलाकर ले गया था, जबकि ट्रक पर अलापुर के सुंदरनगर निवासी आकाश हेल्पर था। उन्हें 300 टिन रिफाइंड तेल गोपालगंज और 850 टिन देवरिया जिले में उतारने थे, लेकिन उन्होंने केवल 300 टिन गोपालगंज में उतार दिए।
विज्ञापन

देवरिया जिले में 850 टिन नहीं उतारे। इसके बाद वे रिफाइंड तेल और ट्रक लेकर कहीं भाग गए। जब आनंद ने रिफाइंड तेल के बारे में देवरिया में जानकारी ली तो पता चला कि वहां ट्रक पहुंचा ही नहीं था। इससे उन्होंने बुधवार रात शहर कोतवाली आकर ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की विवेचना एसएसआई अमरपाल सिंह कर रहे थे। उन्होंने मुखबिर लगाकर ड्राइवर गंगाराम के घर से रिफाइंड के 75 टिन बरामद कर लिए। बाद में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। खेड़ा नवादा इलाके में खड़ा ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। ट्रक से 710 टिन बरामद हुए हैं। ड्राइवर और हेल्पर ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 40 टिन रिफाइंड गोरखपुर में बेचकर ट्रक में डीजल डलवा लिया था। 25 टिन बदायूं आकर फुटकर में बेच दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और हेल्पर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed