फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Troubled by her daughter-in-law, the mother-in-law hanged herself

Budaun News: बहू से परेशान होकर सास फंदे पर लटकी

Sat, 29 Jun 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her daughter-in-law, the mother-in-law hanged herself
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू से परेशान सास (65) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने चुपचाप शव को फंदे से उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली वृद्ध महिला के एक बेटा और चार बेटियां हैं। उनमें एक बेटी और बेटे की शादी हो चुकी है। उसके बेटे की दो पत्नियां हैं और वह दोनों सगी बहनें हैं। दोनों एक साथ रहती हैं। अक्सर उनका अपनी सास के साथ विवाद होता रहता था। जब भी विवाद होता तो दोनों बहनें एक साथ मिलकर अपनी सास से झगड़ा करती थीं। इससे सास उनके सामने कमजोर पड़ जाती थी। ऐसा कई बार हो चुका था। इससे वृद्ध सास उनसे परेशान थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम भी सास-बहुओं में जमकर विवाद हुआ था। उस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार सुबह उनके परिवार वाले सोकर उठे। सास-बहू अपने-अपने काम में लग गईं। तभी सास-बहुओं के बीच किसी बात को लेकर पुन: झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास परेशान होकर अपने कमरे में चली गई और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो महिला का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारा और कुछ देर बाद ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रविकरन सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed