फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Triveni 2026 : A Confluence of Talent-Female Students Add a Splash of Color

Budaun News: त्रिवेणी 2026 में प्रतिभाओं का संगम, छात्राओं ने बिखेरा रंग

Sat, 18 Apr 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Triveni 2026 : A Confluence of Talent-Female Students Add a Splash of Color
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित में मौजूद स्टाफ व छात्राएं। स्रोत कॉलेज - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक विभाग की ओर से द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी 2026’ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली, नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा पुष्पलता की ओर से प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रा अमन ने ‘नारी वंदन अधिनियम’ पर आधारित काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, वेस्ट मटेरियल, फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। बीए द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने व्यक्तित्व का विकास करें और अपनी योग्यता को निखारें, क्योंकि छात्राएं ही एक सभ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निर्णायक मंडल में प्रो. इंदु शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. श्रद्धा श्री यादव, सोनी मौर्य, डॉ. पूनम सिंह आदि शामिल रहीं।

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित में मौजूद स्टाफ व छात्राएं। स्रोत कॉलेज

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित में मौजूद स्टाफ व छात्राएं। स्रोत कॉलेज- फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी व मुख्य अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed