बदायूँ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में ककराला में अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए मारे गए शहीदों की याद में तीन दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को इंकलाब और जंगे आजादी की फिल्म दिखाई गई। लोगों ने शहीदों का नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर हुआ।
आयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि मेला आठ से 10 मई तक चलेगा। आने वाले दिनों में कठपुतली शो, गोष्ठियां, मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास मुल्क के लिए साझी कुर्बानियों और साझी शहादतों का इतिहास रहा है। आजाद भारत को लेकर जो सपने वीर शहीदों ने देखे थे, वे अभी भी अधूरे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षा डाॅ. आकिल खान ने की। इस मौके पर साजिद अली, अशरफ आदि मौजूद रहे। संवाद