फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tribute paid to the brave martyrs of the Kargil War.

Budaun News: कारगिल युद्ध के वीर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 28 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the brave martyrs of the Kargil War.
याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में बोलते कारगिल योद्धा। संवाद
बिसौली। सर्व समाज एकता मंच के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर सोमवार को सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने कारगिल युद्ध के वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडेय, कैप्टन सौरभ कालिया और राइफलमैन योगेंद्र यादव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कारगिल युद्ध में शामिल रहे सैनिक सुखदेव सिंह, सर्वेश पाठक और सुभाष पाठक ने अपने युद्ध अनुभव साझा किए। विजय गाथा सुनाकर विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची देशभक्ति है। सर्व समाज एकता मंच के अध्यक्ष एवं कारगिल योद्धा राम सिंह यादव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर जवानों के बलिदान को याद करने के साथ ही देश सेवा और अनुशासन का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम के अंत में भारत माता के जयकारे और राष्ट्रगान हुआ। संचालन रामौतार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed