फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tree fell in Kachla, hundreds of vehicles stranded on Bareilly-Mathura highway

Budaun News: कछला में गिरा पेड़, बरेली-मथुरा हाईवे पर फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tree fell in Kachla, hundreds of vehicles stranded on Bareilly-Mathura highway
कछला में हाईवे पर गिरे पेड़ को हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
उझानी/कछला (बदायूं)। बारिश के दौरान कछला पुलिस चौकी के पास हाईवे पर पेड़ गिर जाने से बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिलने से कुछ ही देर में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन तो सुचारु कराया।
विज्ञापन

राधेलाल इंटर कॉलेज के सामने लगा यह पेड़ रविवार शाम करीब चार बजे गिरा। बताते हैं कि कॉलेज के सामने दो दुकानों का निर्माण कार्य होने की वजह से पेड़ के आसपास मिट्टी धंस गई थी। पेड़ हाईवे पर गिरा तो पूरी सड़क उसकी बड़ी व मोटी शाखाओं से घिर गई। इस दौरान हालांकि कोई राहगीर या फिर कोई वाहन चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

कछला निवासी प्रेमपाल ने बताया कि हाईवे पर करीब आधा घंटे में ही वाहनों की कतार लग गईं। मथुरा, आगरा, हाथरस से कासगंज के रास्ते बदायूं व बरेली और दूसरी तरफ बदायूं, उझानी होकर आगरा की तरह जाने वाली रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। पुलिस कर्मियों ने शुरू में इसे हल्के में लिया, लेकिन कतार लंबी होती गईं तो चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार तिवारी ने नगर पंचायत कार्यालय से क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मशीनों को पहुंचने का रास्ता नहीं मिला तो पुलिस ने दो घंटे बाद एक ओर पुल तो दूसरी तरफ चौराहे से वाहनों पीछे हटवाने शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस कर्मियों को आवागमन सुचारु कराने का कोई उपाय नहीं सूझा तो सात-आठ लोगों को कुल्हाड़ी व आरी लेकर लगाया गया। पहले पेड़ की मोटी शाखाएं काटीं, फिर ट्रैक्टर से बाकी बचे पेड़ के मलबे को हटवाया गया।



वाहनों में बैठे-बैठे परेशान हो गए लोग
हाईवे पर पेड़ गिरने के दौरान तेज बारिश हो रही थी। आवागमन बाधित होने जो जो वाहन फंसे, उनमें बैठे लोगों को बाहर निकलना नहीं हो पाया। ऐसे मेें रोडवेज बसों और कारों में बैठे लोग बहुत परेशान हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि बारिश और हवा के चलते उन्हें उमस या गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा।

कछला में हाईवे पर गिरे पेड़ को हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद

कछला में हाईवे पर गिरे पेड़ को हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed