{"_id":"6a75a659415c5a2d9605a55e","slug":"tree-branch-breaks-and-falls-at-school-headmaster-and-student-critically-injured-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: संविलयन विद्यालय में हादसा, पेड़ की डाल टूटकर गिरी, प्रधानाध्यापक और छात्रा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: संविलयन विद्यालय में हादसा, पेड़ की डाल टूटकर गिरी, प्रधानाध्यापक और छात्रा गंभीर रूप से घायल
Fri, 07 Aug 2026 03:03 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
पेड़ की डाल टूटकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के विकासखंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मुसिया नगला स्थित संविलयन विद्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में पाकड़ के डाल टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से प्रधानाध्यापक और एक छात्रा घायल हो गई। घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा के पैर में गंभीर चोट बताई गई है।
विज्ञापन
संविलयन विद्यालय परिसर में 80 साल पुराना पेड़ खड़ा है। सुबह करीब 10 बजे पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई। उसी दौरान वहां से पानी पीने के लिए जा रही कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा सविता चपेट में आ गई। उसे बचाने के दौरान वहां पहुंची प्रधानाध्यापक भी चोटिल हो गई। 12 वर्षीय छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने भी प्राथमिक उपचार कराया है। इस हादसे के बाद स्कूल की कक्षाओं में पढ़ रहे अन्य बच्चे डर गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रा पानी पीने जा रही थी, इसी दौरान अचानक डाल टूट कर गिर गई थी। अन्य बच्चे उस समय कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन