{"_id":"6499e7f418e635d1260e6ec7","slug":"transformer-of-panbariya-sub-station-blew-up-power-failure-in-many-areas-badaun-news-c-4-1-192917-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पनबड़िया उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर फुंका, कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पनबड़िया उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर फुंका, कई इलाकों की बिजली गुल
विज्ञापन
सुभाष चौक और आर्य समाज इलाके में सुबह से नदारद रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में परशुराम चौक के बाद सोमवार को पनबड़िया उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे सुभाष चौक, आर्य समाज समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सुबह लोग पानी तक के लिए तरस गए। देर रात दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाया गया। तब कहीं लोगों को राहत मिली।
सोमवार को पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र का एक ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। बताते हैं कि इससे आर्यसमाज, सुभाष चौक समेत कई इलाकों में सुबह से बिजली ठप हो गई। दोपहर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। जब शाम को भी बिजली नहीं आई तो उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कॉल करना शुरू किया।
तब पता चला कि पनबड़िया उपकेंद्र में रखा एक ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है। फिलहाल उसे बदलने की तैयारी चल रही है। सुबह से बिजली न आने से इन इलाकों में गर्मी से लोग बेहाल रहे। तमाम घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। रात आठ बजे के बाद कहीं दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाया गया तो आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।