फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer is being changed in 5-15 days, not 72 hours

Budaun News: 72 घंटे नहीं 5-15 दिन में बदला जा रहा ट्रांसफार्मर

Thu, 08 Aug 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Transformer is being changed in 5-15 days, not 72 hours
दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
बदायूं/उसहैत। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अधिकतर 72 घंटे का समय दिया जाता है, लेकिन जिले में पांच से पंद्रह दिन तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए 24, तहसील मुख्यालय के लिए 21.3 घंटे व देहात के लिए 18 और कृषि फीडरों के लिए आठ घंटे की आपूर्ति का शेड्यूल लागू है। वहीं शहरी क्षेत्र के कई फीडरों पर आपात कटौती और ट्रिपिंग से आपूर्ति औसत घटा है। ग्रामीण और कृषि फीडरों पर भी शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने और ट्रांसफार्मर बदलने में घूस मांगी जा रही है।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर के 12 निजी नलकूपों की बिजली 30 जुलाई रात 8 बजे संविदा लाइनमैन ने काट दी। किसानों ने दोबारा से लाइन जोड़ने की मांग की तो 2400 रुपये मांगे गए। इसकी ऑडियो क्लिप देते हुए आक्रोशित किसानों ने उसहैत सब स्टेशन में तैनात संविदा लाइनमैन रामकिशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विवेक कुमार का कहना है कि पहले विभागीय जांच की रिपोर्ट आए तब पुलिस की कार्रवाई होगी। एसडीई अमर सिंह का कहना है कि जेई की जांच में ऑडियो क्लिप रामकिशोर की नहीं पाई गई है, पर किसानों की शिकायत पर रामकिशोर को हटा दिया गया है।
किसानों ने बताया कि बिजली कम मिलने से फसल पर असर पड़ रहा है। नलकूपों का ही सहारा है, लेकिन बिजली शेड्यूल के मुताबिक न मिलने से मुश्किल हो रही है। धान की फसल पर असर है। संविदाकर्मी की शिकायत करने वालों में अशोक कुमार, अभिनय प्रताप, प्रेमपाल, अवनीश, विमलेश, पवन, सोमचन्द्र, रवेंद्र, रामकिशन, प्रताप, रजनीश आदि हैं।


आसफपुर सब स्टेशन से जुड़ी है 54 गांवों की बिजली
आसफपुर सब स्टेशन से 54 गांव की बिजली जुड़ी है। 13,500 किसानों और ग्रामीणों के कनेक्शन हैं। करीब 70 हजार आबादी जुड़ी है। सब स्टेशन के 9 फीडर हैं। ओवरलोडिंग के चलते सभी फीडर एक संग नहीं चल पाते। नतीजा आपूर्ति का शेड्यूल पटरी से उतरा हुआ है। बिजली आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। इस क्षेत्र में कृषि फीडरों को चार से पांच और ग्रामीण फीडरों को 12-14 घंटे तक आपूर्ति बमुश्किल मिल पा रही है। अवर अभियंता का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड है।



यहां खराब हैं ट्रांसफॉर्मर
- बिसौली क्षेत्र के गांव मई में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है। कई बार उपभोक्ताओं से कर्मचारियों ने रुपये वसूले, पर ट्रांसफार्मर अब तक ठीक नहीं हुआ। लो-वोल्टेज की समस्या है। एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।
- आसफपुर सब स्टेशन से जुड़े गांव लक्ष्मीपुर में पंचायत घर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 20 दिन से फुंका पड़ा है। एक अन्य ट्रांसफॉर्मर इससे पहले भी फुंक चुका है। प्रदर्शन कर आवाज उठाई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इससे 25 परिवारों को बिजली नहीं मिल रही है।
- दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव नवादा बदन को बिजली आपूर्ति शाहजहांपुर के जैतीपुर सब स्टेशन से दी जा रही है। ट्रांसफार्मर एक फेज बिजली देता रहा है, जिससे विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे। तीन हजार की आबादी प्रभावित है।


गढि़याहरदो पट्टी गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है।
-रेहडिया गांव में बरातघर के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर छह दिन से फुंका पड़ा है। तीस से अधिक कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।


चंदा करके ट्रांसफॉर्मर में पड़वाया तेल
ट्रांसफार्मर में तेल नहीं है। जब विद्युत निगम ने नहीं सुनी तो गांव वालों ने 1600 रुपये चंदा करके एक निजी कर्मचारी को दिए। इसके बाद तेल पड़ा, लेकिन ट्रांसफॉर्मर से तीनों फेज में आपूर्ति फिर भी नहीं मिली। - अरविंद कुमार सिंह, ग्रामीण, नवादा बदन


मेरे गांव में दो साल से बिजली समस्या है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अब अधिकतर लोगों ने सोलर पैनल लगवाए हैं, जिनके घर सोलर पैनल नहीं हैं, वे सोलर पैनल वालों के घर जाकर मोबाइल की बैट्री चार्ज कर लेते हैं। - विपिन कुमार, ग्रामीण, नवादा बदन


करेंगी के कृषि फीडर पर चार घंटे आपूर्ति का औसत है। इसमें भी वोल्टेज कम रहते हैं। फसल गर्मी में झुलस रही है। उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा है। किसान की आमदनी दोगुनी करने का सपना कैसे सच होगा। अधिकारी इसका जवाब दें। - जागनलाल, किसान, ततारपुर


सिंचाईं के लिए किसान नलकूपों पर निर्भर हैं। बिजली आपूर्ति के वोल्टेज कम होने से नलकूप चल नहीं पाते। अगर समय रहते मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता नहीं चेते तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। -विकास, किसान, ततारपुर



ओवरलोड की वजह से फॉल्ट होने से बिजली कटौती हो रही है। बाकी सभी अभियंताओं को शेड्यूल के हिसाब से ही आपूर्ति देने के निर्देश हैं। सभी को लगातार पूरे समय बिजली देने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। -अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

दातागंज क्षेत्र के नवादाबदन में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed