{"_id":"644195ffc5a25229e801eeda","slug":"transfer-of-adj-shariq-siddiqui-and-cjm-devendra-faujdar-badaun-news-c-4-1-132204-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडीजे शारिक सिद्दीकी व सीजेएम देवेंद्र फौजदार का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडीजे शारिक सिद्दीकी व सीजेएम देवेंद्र फौजदार का ट्रांसफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीजेएम देवेंद्र सिंह फौजदार का ट्रांसफर कन्नौज किया गया है, जबकि बदायूं में छह नए एडीजे और 10 नए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट शारिक सिद्दीकी का जौनपुर व सीजेएम देवेंद्र सिंह फौजदार का ट्रांसफर कन्नौज किया गया है। नवागत एडीजे में गौतमबुद्ध नगर से सुनीत चंद्र सोनू, आजमगढ़ से सौरभ सक्सेना, संत कबीरनगर से मिर्जा जीनत, कुशीनगर से शिवकुमारी, इलाहाबाद से सुभाष चंद्र मौर्य, आगरा से इशत्याक अली को बदायूं में तैनाती मिली है। मजिस्ट्रेट जसीम खान, प्रवीन कुमार गौतम, मेघा चौधरी, शिवम वशिष्ठ, आराधना सिंह, यतेंद्र पाल सिंह और शांतनु सिंह का बदायूं से ट्रांसफर किया गया है। वहीं मजिस्ट्रेट दिव्यप्रताप सिंह निमेष कानपुर नगर से, मनाली चंद्र इलाहाबाद, कोमल श्रीवास्तव वाराणसी, रोहिनी उपाध्याय गोरखपुर, रेखा भदौरिया झांसी, पिंकी वर्मा इलाहाबाद, अर्जित वर्मा लखनऊ, समृद्धि मिश्रा लखनऊ, अभिषेक कुमार तृतीय बस्ती और पंकज कुमार पांडे को भी बस्ती से बदायूं भेजा गया है। जल्द ही सभी न्यायिक अधिकारी अपना अपना कार्यभार संभालेंगे।