फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Training given to RO and ARO regarding board exam

Budaun News: बोर्ड परीक्षा को लेकर दिया गया आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण

Tue, 13 Feb 2024 03:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Training given to RO and ARO regarding board exam
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर ऑडिटोरियम में सोमवार को आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मनोज कुमार ने नकल विहीन परीक्षा कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को सुपर जोन बनाया गया है। सुपर जोन डीएम के निर्देशन में काम करेगा। इसमें जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी शामिल रहेंगे। प्रशिक्षण के दौरान डीएम मनोज कुमार ने शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में निर्देश दिए। बता दें कि 22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 64166 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक आरओ और एक एआरओ की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 08:30 से 11 :45 बजे और दूसरी में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। प्रशिक्षण में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, एडीएम एफआर वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed