{"_id":"ef063bfe9b347cb10216e96492e91682","slug":"trainee-teacher-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 126 को बांटे गए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 126 को बांटे गए नियुक्ति पत्र
badaun
Updated Fri, 27 Feb 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी की गई तीसरी मेरिट में रिक्त पदों के सापेक्ष शुक्रवार को चयनित महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। डायट संस्थान में हुई काउंसिलिंग में हुई काउंसिलिंग में दस्तोवज जमा कर 126 को नियुक्ति पत्र दिए गए। बचे हुए अभ्यर्थियों को आज भी नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 20 जनवरी को शुरू हुआ था। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के उपरांत सात दिन में स्कूलों में ज्वाइन कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं रिक्त पदों के सापेक्ष दूसरे चरण की प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू कराई गई। फिर भी जिले में 406 पद रिक्त रह गए। लिहाजा तीसरी मेरिट जारी कर शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग में 126 महिला पुरुषों ने दस्तावेज जमा किए, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसमें 74 पुरूष तथा 52 महिला अभ्यर्थियों को दिए गए। शनिवार को भी बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बताया कि नियुक्ति पत्र जारी होने की तिथि से सात दिन में स्कूलों में ज्वाइनिंग कराने के आदेश हैं।