फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic police removed vehicles from the roadside

Budaun News: यातायात पुलिस ने सड़क किनारे से हटवाए वाहन

Wed, 28 May 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic police removed vehicles from the roadside
उझानी में पालिका के पार्किंग स्थल पर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
उझानी। ब्लॉक कार्यालय और लिंक रोड मोड़ के पास वाहनों के खड़े किए जाने से हादसे की आशंका के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सड़क किनारे से वाहन हटवाकर बिजली उपकेंद्र के सामने पालिका की पार्किंग खड़ा करवाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने पिछले साल बिजली उपकेंद्र के पास पार्किंग बनवाई। इसके बाद भी वहां पर कोई गाड़ी नहीं खड़ी कर रहा है। खासकर निजी बसें और टैक्सी वाले ब्लॉक कार्यालय और लिंक रोड मोड़ के पास गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे जाम लगने के साथ ही हादसे भी हो रहे हैं। टीएसआई नासिर हसन मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे और टैक्सी चालकों और उनके मालिकों से बात की। उन्होंने सभी से वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने को कहा। टीएसआई ने बताया कि सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। चालक अगर अवैध रूप से स्टैंड बनाने की कोशिश करेंगे तो चालान किया जाएगा। इसके अलावा बाइपास, कल्याण सिंह चौक और आंबेडकर चौराहे पर खड़े होने वाले आटो और टैक्सी को हटवाया। पिछले दिनों राहगीरों ने सड़क किनारे वाहन खड़े होने से हादसा होने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि लिंक रोड मोड़ पर वाहनों के खड़े होने की वजह से दूसरी तरफ से वाहन नहीं दिखते हैं। इसलिए हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed