फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders welcome Swabhiman Yatra

Budaun News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत

Wed, 27 Sep 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Traders welcome Swabhiman Yatra
उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को किया गया सम्मानित।स्रोत-संगठन
बदायूं। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को शहर में आई। शाहजहांपुर से आई यात्रा का यहां एक मैरिज लॉन में लाेगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा ने उसावां से जिले में प्रवेश की। वहां भी व्यापरियों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इसके बाद में म्याऊं पहुंचने पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। यात्रा शहर में भामाशाह चौराहा, परशुराम चौराहा, दिनेश चौक, शिव चौक होती हुए गोपाल टॉकीज के सामने से होते हुए सरदार भगत सिंह चौक से होते हुए एक लॉन में पहुंची। मंडल के जिला संरक्षक शहर विधायक महेश चंद गुप्ता ने अध्यक्षता की गई। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य भी शामिल हुई।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, बिल्सी नगर अध्यक्ष ज्ञानवती सागर के साथ उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री संजीव वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष केवी गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण वर्मा, युवा अध्यक्ष अवधेश लड्ढा महेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष युवा राहुल शर्मा समेत तमाम व्यापारियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
प्रदेश अध्यक्ष ने की महिला टीम की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महिला टीम की घोषणा की। इसमें टिथोनस की प्रबंधिका मधु अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और डॉक्टर ममता नौगरैया को महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री, नीना सिंह को जिला मंत्री, नूतन रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ डॉ. प्रतिभा गुप्ता को सदस्य महिला प्रकोष्ठ बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed