फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders Protest Against Hike in Commercial Gas Cylinder Prices in Budaun

Budaun News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया नजरबंद

Thu, 07 May 2026 06:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 06:25 PM IST
सार

बदायूं में बृहस्पतिवार को व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 977 रुपये बढ़ने के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने कई पदाधिकारियों को नजरबंद भी रखा।

विज्ञापन
Traders Protest Against Hike in Commercial Gas Cylinder Prices in Budaun
पुलिस ने व्यापारियों को किया नजरबंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवर को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बदायूं के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए कई पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने कई घंटे तक नजरबंद रखा। इसके विरोध में व्यापारियों ने नारे लगाए और बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन क्राइम इंस्पेक्टर सुपेंद्र मलिक को दिया।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता और जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी के नेतृत्व में व्यापारी जिला महामंत्री के प्रतिष्ठान पर जमा हुए थे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कई पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक मई 2026 से वाणिज्यिक गैस सिलिंडर का दाम 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये कर दिया है। यह वृद्धि प्रति सिलिंडर 977 रुपये की है, जिससे छोटे कारोबारियों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


छोटे कारोबारियों पर पड़ा असर 
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की अनुपलब्धता और बढ़े हुए दाम कुटीर उद्योगों, घरेलू मझोले कारोबारों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं। डेयरी वाले और फेरी में खाने-पीने का सामान बेचने वाले व्यक्ति भी इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। नवनीत गुप्ता शैंटू ने कहा कि कारोबार बंदी के कगार पर होने से इन व्यक्तियों के सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि यह स्थिति हजारों परिवारों की आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए संचालन मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की मांग 
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने और घरेलू गैस सिलिंडर की तरह ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की मांग की। युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश ने केंद्र सरकार से गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए एक अनुसंधान समिति गठित करने का आग्रह किया। 

प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिए गए भाड़े को वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के बिलों में कम करने का आदेश पारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सकेगा। भूपेंद्र गुप्ता ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए वाणिज्यिक गैस सिलिंडर पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed