फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor - trolley the mother - son Including three collision death

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटा समेत तीन को रौंदा, मौत

Thu, 26 Mar 2015 11:43 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 26 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley the mother - son Including three collision death

बाईपास पर वाहन के इंतजार में खड़े मां-बेटे और एक महिला के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली काल बन गई। कार से बचने के लिए दोनों महिलाएं पीछे हटीं तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी नन्हीं, उसके दो साल के बेटे अजीम और सिरसौली की गंगादेवी के रूप में हुई। पुलिस ने घरवालों के पहुंचने से पहले ही शव एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिए। इससे गुस्साई भीड़ ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ सतीशचंद्र शर्मा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए लोग उनकी कार पर टूट पड़े। सीओ घटनास्थल पर ही रह गए और ड्राइवर कार लेकर भाग गया। आसपास के थानों के फोर्स और पीएसी को बुलाने के बाद प्रशासनिक अफसरों को जाम खुलवाने में करीब दो घंटे लगे।

विज्ञापन

गांव गंगोरा निवासी अशफाक की 40 वर्षीय पत्नी नन्हीं दो साल के बेटे अजीम को दवा दिलाने के लिए आई थीं। घर लौटने को वह बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी गांव सिरसौली के सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मी ओमप्रकाश की पत्नी गंगादेवी (50) भी आकर खड़ी हो गईं। सामने से कार आती देख गंगादेवी पीछे हटीं, तो बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गंगादेवी को रौंदते हुए नन्हीं और उसकी गोद में अजीम को भी चपेट में ले लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस पहुंची तो उसने तीनों शव एंबुलेंस में रखकर जिला अस्पताल भिजवा दिए। खबर पर मृतकों के घरवाले भी पहुंच गए, पुलिस के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ सतीशचंद्र शर्मा और कोतवाल देवराज राठी जाम खुलवाने को बढ़े, तो लोगों से उनकी नोकझोंक हुई। भीड़ ने बाइक सवार तीन युवकों को भी पीट दिया। भीड़ सीओ की कार में डंडे मारने लगी। उनका ड्राइवर कार को बदायूं की ओर भगा ले गया। दो घंटा बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed