{"_id":"6aac2f77c5d2cbf98b080af5","slug":"tools-worshipped-on-vishwakarma-jayanti-badaun-news-c-123-1-bdn1010-173337-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विश्वकर्मा जयंती पर पूजे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विश्वकर्मा जयंती पर पूजे गए उपकरण
विज्ञापन
मुजरिया विद्युत उपकेंद्र पर हवन-पूजन करते विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारी। संवाद
बदायूं। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में जिले भर के विद्युत उपकेंद्रों में हवन-पूजन हुए। इस दौरान आहुतियां देकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपकरणों के सुरक्षित रहने की कामना की।
इसी क्रम में मुजरिया विद्युत उपकेंद्र पर हवन-पूजन कर भंडारा कराया गया। इससे पूर्व उपकेंद्र पर मशीनों का पूजन करते हुए विधि-विधान से पूरे स्टाफ ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया। अवर अभियंता रामकुमार के नेतृत्व में उपकेंद्र के सभी कर्मचारियों ने इस आयोजन में भाग लिया। बाद में भंडारा हुआ। आयोजन में नासिर अली, भोजराज सिंह, दिवाकर सिंह,अमलेश कुमार, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
कुंवरगांव। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने विद्युत उपकरणों और मशीनों की पूजा-अर्चना की। अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने विद्युत उपकरणों की विधिवत पूजा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने की कामना की। कार्यक्रम में संविदा कर्मी प्रेमपाल, जापान सिंह, सुमित, मंगली, राजीव, पंकज कुमार और एसएसओ सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसावां। कस्बे के 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया गया। इस दौरान बिजली उपकेंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की कामना की। इसके बाद उपकेंद्र में लगी विद्युत मशीनों और उपकरणों की भी पूजा की गई। पंडित अरुण कुमार मिश्रा ने पूजन कराया। इस मौके पर उपकेंद्र के जेई मुनेंद्र यादव, टीजी-टू रजनीश, एसएसओ सर्वेश कुमार, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी विद्युत उपकेंद्र पर भी हुआ धार्मिक अनुष्ठान
बिल्सी। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मचारियों ने विधि-विधान से हवन कराया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विभाग की उन्नति की कामना की गई। हवन में कर्मचारियों ने आहुतियां देकर क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सभी के कल्याण की कामना की। अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह, चिंरौजी सिंह, विश्वनाथ सिंह, महिपाल सिंह, कुंवरपाल, गिरीश बाबू, देवकीनंदन आदि मौजूद रहे। संवाद