फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Told the usefulness of coarse grains to NCC cadets

Budaun News: एनसीसी कैडेट्स को बताई मोटे अनाज की उपयोगिता

Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 04 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Told the usefulness of coarse grains to NCC cadets
दास कॉलेज में सेमिनार में मौजूद एनसीसी कैडेट्स। स्रोत स्वंय
बदायूं। एसके कॉलेज और एनएमएसएन दास कॉलेज में रविवार को मोटे अनाज और उसकी उपयोगिता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स को मोटे अनाज की उपयोगिता समझाई गई।
विज्ञापन

एसके कॉलेज में एनसीसी अधिकारी कैप्टन विजय कुमार गौतम ने बताया कि मिलेट्स, जिन्हें मोटा अनाज एवं श्री अन्न भी कहा जाता है, भारत की पारंपरिक खेती का हिस्सा रहे हैं। बाजरा, ज्वार, कोदौं, रागी, कुटकी आदि मिलेट्स हैं, जो कि कम पानी में उगने वाली फसलें हैं। यह जल संरक्षण में मदद भी करती हैं। इसके अतिरिक्त उनके तने एवं पत्तों का उपयोग जानवरों के चारे के रूप में हो जाता है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. बृजेंद्र कुमार ने कैडेट्स को गेहूं में उपस्थित ग्लूटिन की हानियों के बारे में बताया। कहा कि मिलेट्स के प्रयोग से ग्लूटिन से उत्पन्न होने वाली मोटापा तथा अस्थमा जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। कैडेट अनुभव कुमार, पवन यादव, हर्षित यादव, विकास पाल ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य संदीप भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कृत किया। इधर, दास कॉलेज में 21 यूपी बटालियन की सेमिनार में कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. बीएन शुक्ल आदि ने बाजरा और अन्य मोटे अनाज की पौष्टिकता पर बल दिया। उन्होंने बाजरा की मांग बढ़ाने की भारतीय पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed