फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today there will be a job fair at JS Degree College Unaula

Budaun News: आज जेएस डिग्री कॉलेज उनौला में लगेगा रोजगार मेला

Tue, 16 Sep 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Today there will be a job fair at JS Degree College Unaula
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला जेएस डिग्री कॉलेज उनौला में होगा। उसमें करीब 10 कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

मेले में एसआईएस सिक्योरिटी कम्पनी देहरादून, भगवती प्रोडक्ट्स नोएडा, एसएन स्टाफिंग सॉल्यूशन, मदसन कम्पनी भिवाड़ी राजस्थान, वीपीएल मोबाइल कम्पनी नोएडा, डिक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, फ्लिपकार्ट कम्पनी नोएडा-हरियाणा, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक, एसडीबी एजुकेटेक और जेबी इंडस्ट्रीज आदि कम्पनियां युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकांत ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों व बायोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed