फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To prevent disputes from increasing, inform the authorities about every incident, big or small.

Budaun News: विवाद न बढ़ने पाएं, अधिकारियों को बताएं छोटी बड़ी हर घटना

Sun, 28 Jul 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
To prevent disputes from increasing, inform the authorities about every incident, big or small.
थाना बिनावर में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की ​शिकायतें सुनती डीएम नि​धि श्रीवास्तव
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के साथ थाना समाधान दिवस में पहुंचीं। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। यह भी कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, इसलिए पुलिस अधिकारी जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। विवाद न बढ़ने पाए, अधिकारियों को छोटी बड़ी हर घटना बताएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी छोटी घटना होती है उसे उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं ताकि भविष्य में वह बड़ा रूप न ले सके। समाधान दिवस में दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए जो भूमि संबंधी वाद से संबंधित थे। डीएम ने भूमि संबंधी वाद के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा। इसके बाद में डीएम ने थाने का निरीक्षण किया। जीडी रजिस्टर को देखा। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर की सूची देखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed