फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three-tier team will keep an eye on cheating in board exams

Budaun News: बोर्ड परीक्षा में नकल पर त्रिस्तरीय टीम रखेगी नजर

Mon, 29 Jan 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three-tier team will keep an eye on cheating in board exams
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के अधिकारियों के अलावा मंडल और लखनऊ स्तर से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं नकल के लिए पूर्व में बदनाम रहें केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बेहद चौकसी रहेगी। हालांकि ऐसे केंद्रों पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन

फरवरी माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सभी केंद्र घोषित कर दिए गए हैं। जहां पर सीसी कैमरे की निगरानी में बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दे दिए गए। विभागीय अधिकारी भी केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए मंडल और लखनऊ स्तर से अधिकारियों को ड्यूटी में लगाया गया है, जाे मंडल और प्रदेश स्तर के कंट्रोल रूम से जानकारी लेते रहेंगे। विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जल्द ही स्थानीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed