फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three students riding a bike injured in a collision with a pickup

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल

Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three students riding a bike injured in a collision with a pickup
उझानी। बदायूं रोड बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद दिया। घायल तीनों छात्रों में एक का पैर टूट गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे सरौरा मोड़ पर हुआ। अहीरटोला मोहल्ला निवासी छात्र उज्जवल (25) पुत्र आर्येंद्र मिश्रा, कृष्णा कॉलोनी निवासी आशुतोष (16) पुत्र भाय सिंह और रूद्र गुप्ता (16) पुत्र दुष्यंत बाइक से बाइपास की ओर निकले। पीछे से पिकअप की टक्कर लगते ही तीनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरे घायलों छात्रों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद उनके परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली, लेकिन चालक भाग गया। तीनों छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया गया। आशुतोष का पैर टूट जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया बाइक सवार छात्र हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed