{"_id":"6895ee0679bc632c0807d4b9","slug":"three-students-returning-from-coaching-were-hit-by-car-in-budaun-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोचिंग से लौट रहीं तीन छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोचिंग से लौट रहीं तीन छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
Fri, 08 Aug 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:01 PM IST
सार
बदायूं के उझानी में शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से तीन छात्राएं घायल हो गईं। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी में कोचिंग से घर लौट रहीं तीन छात्राओं को शुक्रवार दोपहर पंजाबी कॉलोनी लिंक रोड पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों छात्राएं घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी मालती, जूली और खिरिया वाकरपुर निवासी पारूल माहेश्वरी एमजीपी कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं। तीनों मिल कंपाउंड में कोचिंग पढ़ती हैं। कोचिंग के बाद घर लौटने को वह लिंक रोड पर पहुंचीं, उसी दौरान पीछे से कार ने टक्कर दिया। हादसे के बाद चालक कार भगा ले गया।
विज्ञापन
घायल छात्राओं को लेकर राहगीर सरकारी अस्पताल पहुंचे और तीनों का प्राथमिक उपचार कराया। घायल छात्राओं में जूली की हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे रेफर कराके जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पारूल और मालती को उनके परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरने से मां-बेटे घायल
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे आंबेडकर चौराहे के पास हाईवे पर गड्ढे में गिर जाने से बाइक सवार मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव कटइया निवासी रजनेश (35) और उनकी मां वर्षा देवी (62) घायल हो गईं। दोनों अपने बीमार परिजन का देखने के लिए निजी अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है।