{"_id":"6a42d1d57d66d4a64e027269","slug":"three-rural-roads-will-be-constructed-at-a-cost-of-435-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167216-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 4.35 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 3 ग्रामीण सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 4.35 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 3 ग्रामीण सड़कें
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों की तीन सड़कें दुरुस्त करने की मंजूरी शासन से मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब 4.35 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों मार्गों का नव निर्माण कराया जाएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
पीडब्ल्यूडी की ओर से जिले में दराब नगर से कैली मार्ग, नाई से फुलवाय मार्ग और लहरा असदुल्लापुर से मुड़िया नंदा मार्ग की सड़क बनाई जाएगी। इन तीनों सड़कों के निर्माण से आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में खराब सड़कों और जलभराव के कारण लोगों को होने वाली परेशानी भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
ग्रामीण महेश, सोनू, राम सिंह का कहना है कि लंबे समय से इन मार्गों की हालत खराब थी, जिससे किसानों को अनाज मंडी तक ले जाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। शासन से धनराशि मिलने के बाद में विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
तीन संपर्क मार्गों के निर्माण को मिली रफ्तार, 50 लाख की दूसरी किस्त जारी
बदायूं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए शासन ने 50 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले की हबीबपुर मुगर्रा से नवाबपुरा संपर्क मार्ग, गदनपुरा से ढकपुरा संपर्क मार्ग तथा वजीरगंज के सहसपुर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी होने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इन संपर्क मार्गों के बनने से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बारिश के मौसम में इन मार्गों पर होने वाली परेशानी भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। संवाद