फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three Roza Urs ended successfully, discussions took place in Mehfil-e-Milad.

Budaun News: तीन रोज़ा उर्स का कुल से समापन, महफिल-ए-मिलाद में हुईं तकरीर

Thu, 01 Feb 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three Roza Urs ended successfully, discussions took place in Mehfil-e-Milad.
वजीरगंज में सूफी सिब्ते अहमद के उर्स में कलाम पढ़ते हज़रात व जलसे में मौजूद अकीदतमंद। संवाद
शायरों ने कलाम पेश करके समा बांधा, बाद में हुआ लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। हजरत सूफी सिब्ते अहमद साहब के तीन रोज़ा उर्स का क़ुरआन ख्वानी, महफिल-ए-मिलाद और कुल शरीफ की फातेहा से समापन हुआ। कार्यक्रम में कई लोगों ने कलाम पेश किए। महफ़िल की निजामत शायर हिलाल बदायूंनी ने की।

जलसे में मौलाना मुफ़्ती सय्यद वाकिफ अली ने कहा कि वली अल्लाह का दोस्त होता है और अवाम को भी अल्लाह की दोस्ती दिला देता है। मुफ्ती वसीम अशरफ ने कहा कि सूफी जी का हाथ हजरत वली के हाथ में है और हजरत वली का हाथ हजरत अली के हाथ में है। कारी गुलाम यासीन ने कहा कि जिन्होंने अल्लाह के रास्ते पर अपनी जिंदगी गुज़ारी है, उनके साथ हो जाओ। जो अल्लाह का खौफ रखते हैं वे ही अल्लाह से डरते हैं और वे ही ईमान वाले हैं। शायर इंतिखाब संभली, अनवर कादरी, सगीर बदायूंनी, हिलाल बदायूंनी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन


इससे पहले कुल की महफ़िल में सूफी जी की मज़ार पर नगर से होते हुए चादरों का जुलूस पहुंचा। दोपहर एक बजे से महफिल-ए-मिलाद में तक़रीर हुईं। इसके बाद सलाम पेश किया गया। महफ़िल में हाफ़िज़ इरशाद , हाफ़िज़ जीशान जौक, हाफिज अबरार अहमद, नन्ने बाबू, सरफ़राज़, सलीम, गयूर अली, मुशफ़िक़, अहकम आदि मौजूद रहे। तबर्रुकात के बाद लंगर तकसीम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed