फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three roads of the district will be built at a cost of 3.69 crores, budget released

Budaun News: 3.69 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की तीन सड़कें, बजट जारी

Sun, 09 Mar 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three roads of the district will be built at a cost of 3.69 crores, budget released
टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद
बदायूं। बिसौली में रानेट पुल बंद होने के बाद हजारों वाहन साहनपुर-सुजानपुर होकर रानेट पहुंच रहे हैं। इसी वजह से रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। वहीं फतेहपुर बीरमपुर और करनपुर से पाठकपुर बेहटा होकर हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दोनों मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। तीनों मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 3.69 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को आने-जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिले की तीन सड़कों को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों में बिसौली से साहनपुर-सुजानपुर मार्ग 194.60 लाख से, बिसौली इस्लामनगर मार्ग से फतेहपुर बीरमपुर मार्ग का निर्माण 87.66 लाख से और इस्लामनगर मार्ग से पाठकपुर बेहटा तक तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 87.19 लाख से कराया जाएगा। कुल मिलाकर 369.45 लाख रुपये से इन सड़कों का निर्माण किया जाना है। टेंडर हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ठेकेदार को तीनों सड़कों का निर्माण कार्य समय अवधि तीन माह में पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


पहली सड़क है जो बिसौली से साहनुपर-सुजानपुर होकर रानेट चौराहे को जोड़ती है। रानेट पुल बंद होने के बाद से मार्ग से होकर दिनभर में हजारोें की संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसी के साथ मुडिया धुरेकी होकर हजारों वाहन इस्लामनगर जाते हैं, जिससे यह सड़क भी उखड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस्लामनगर रोड से फतेहपुर होकर बीरमपुर को भी बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे यह मार्ग भी जर्जर हो चुका है। शासन से अब इन तीनों मार्गों के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। शासन से पूरी रकम मिल जाने और पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने से उम्मीद है कि होली बाद इन तीनों सड़कों का निर्माण शुरू हो सकता है। सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।


एक करोड़ से बनाई जाएंगी शहर की प्रमुख सड़कें, जल्द होगा निर्माण
शहर के प्रमुख मार्ग छह सड़का से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर तक की सड़क सालों से नहीं है। अब इस पर निर्माण कार्य करीब 32 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसी के साथ शहर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए दो नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नाला व सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा का कहना है कि शहर की सभी सड़कों का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास किया गया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।



रानेट पुल बंद होने के बाद इन तीनों मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। तीनों ही सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही तीनों मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -डीपी सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

टिकटगंज से पुरानी चुंगी को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed