{"_id":"6a24676429987014780b8d18","slug":"three-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-bike-near-barni-village-badaun-news-c-123-1-sbly1006-165631-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरनी गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरनी गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
घायल ऋषिदेव। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा के पास शनिवार रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बरनी ढकपुरा गांव की ओर लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
दुर्घटना में गांव निवासी सर्वेंद्र, ऋषि देव और नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बिल्सी के निजी चिकित्सक के पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सर्वेंद्र और ऋषि देव के पैर टूट गए हैं तथा उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। ऋषि देव की हालत अधिक नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली के हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की सूचना पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद