फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three villagers including a girl died of fever in Budaun

Budaun News: युवती समेत तीन ग्रामीणों की बुखार से मौत, कई लोग बीमार, गांव में हड़कंप

Wed, 03 Sep 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2025 01:26 AM IST
सार

बदायूं जिले में बारिश और बाढ़ के बीच बीमारियां पैर पसारने लगी है। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कालिया काजमपुर में बुखार से युवती समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three villagers including a girl died of fever in Budaun
सुरभि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कालिया काजमपुर में बुखार कहर बरपा रहा है। सोमवार रात गांव की एक युवती की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित थी। यहां तीन दिन के अंतराल में बुखार पीड़ित तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


कालिया काजमपुर के प्रेम नारायण की बेटी सुरभि (18 वर्ष) वजीरगंज के एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि उसको दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। वजीरगंज के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इनकी भी गई जान 
इसी तरह गांव के कल्लू (57 वर्ष) पुत्र सुंदरलाल की सोमवार रात और रूपन देवी (70) पत्नी रामस्वरूप की रविवार रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों को पिछले कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारजनों का कहना है कि तीनों की मौत डेंगू बुखार से हुई है। उनका कहना है कि गांव में कई दिनों से मच्छरों का प्रकोप है और कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। इलाज कर रहे निजी चिकित्सक का कहना है कि मौत सामान्य बुखार की वजह से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed