फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three drowned in the Ganges Teen Death

गंगा में डूबकर तीन किशोरों की मौत

Tue, 30 Jun 2015 12:26 AM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Tue, 30 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
गंगा बसौलिया घाट पर सोमवार दोपहर को नहाते समय तीन बालक गंगा में डूब गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों के शव निकाल लिए। खबर मिलने पर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने लेखपाल और कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बालकों के परिवार वालों को सांत्वना और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसौलिया निवासी अहसान के पुत्र सुहेल (14), रोहिल (13) शमशाद के पुत्र तारिक (8) के साथ गंगा के बसौलिया घाट पर नहाने गए थे। तीनों बालक नहाते समय गहराई में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर खेतों मे काम कर रहे ग्रामीण, चरवाहे मौके पर पहुंचे। बालकों के परिवार को खबर दी। दो घंटे की मेहनत के बाद तीनों बालकों के शव मिले। तीन बालको की एक साथ मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। दो पुत्रों की मौत के बाद अहसान और उसके परिवार वालों का बुरा हाल है। एसडीएम ने किशोरों के परिवार वालों को सांत्वना दी और मदद दिलाने का भरोसा दिया है। रोहिल और सोहिल अपने पांच बहन भाइयों में पहले और तीसरे नंबर के थे ।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नहीं मिली मदद
गंगा में एक साथ तीन किशोरों की डूबकर मौत की खबर जिसने भी सुनी वह सीधे मौके पर पहुंचा। दो घंटे तक ग्रामीण गंगा में शवों को खोजते रहे। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। तारिक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। शव निकलने के बाद किशोरों के परिवार वालों की चीत्कारें गंगा घाट पर गूंजने लगीं। तीनों दोस्त मिलकर गंगा नहाने गये थे। इनको क्या पता था कि वह अब अपने घर नही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में डूबकर पांच साल के बालक की मौत
थाना क्षेत्र के जौनेरा गांव में महावा नदी के किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर पांच साल के बालक की मौत हो गई। जौनेरा गांव महावा नदी के किनारे बसा है। सोमवार दोपहर गांव के आदिल का पांच वर्षीय पुत्र मुकीश खेलता हुआ नदी के किनारे पहुंच गया। यहां वह पानी से भरे एक गड्ढे में डूब गया। गांव वालों ने शव उतराता हुआ देखा तो आदिल को बताया। बालक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


दूसरे दिन भी नहीं मिले गंगा में डूबे दो लोगों के शव
थाना क्षेत्र के बसियानी गांव के राजेश्वर (40) और विजेंद्र (45) रविवार को कादरचौक के जिजौल खुर्द घाट पर अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। गंगा नहाते समय यह सभी तेज बहाव की जद में आ गए। किसी तरह से गोताखोरों ने दुर्गपाल, महावीर, पान सिंह और राकेश को जचा लिया। काफी कोशिश के बाद भी राजेश्वर और विजेंद्र नहीं मिले। दोनों को दूसरे दिन भी तलाश किया गया, कामयाबी नहीं मिली। विजेंद्र और राजेश्वर के परिवार वाले अब उम्मीद छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed