Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At the polling booths, the BLOs read out the electoral rolls.

Budaun News: बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूचियां पढ़कर सुनाईं

Sun, 29 Nov 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
At the polling booths, the BLOs read out the electoral rolls.
बदायूं के वजीरगंज में मतदाता पुनरीक्षण अ​भियान के तहत मतदाताओं से आवेदन भरवाते बीएलओ। संवाद
बदायूं। जिलेभर के बूथों पर शनिवार को बीएलओ बैठे और मतदाता सूचियां पढ़कर सुनाईं। इस दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाता बनने, नाम-पता व भाग संख्या में संशोधन करने के लिए मतदाताओं ने अपने फाॅर्म भरे।
विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्सी, दातागंज के कई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त होने की स्थिति की जानकारी ली। यह विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विशेष अभियान की दोनों तिथियों में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बूथों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 या फॉर्म-8 उपलब्ध हैं। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं एएनएम के माध्यम से पात्र युवाओं एवं महिलाओं को चिह्नित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मतदाता पुनरीक्षण में पांच बूथों पर 52 फॉर्म भरे गए

वजीरगंज। पीएम श्री विद्यालय वजीरगंज में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म नंबर-6 भरवाते नजर आए। नए मतदाता बनने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। पांचों बूथों पर 52 नए मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।

सैदपुर में 46 लोग पहुंचे बूथों पर
सैदपुर। मतदाताओं को अपने विवरण की जांच और संशोधन कराने में दिक्कत हुई। अभियान के दौरान कुल 46 लोग बूथों पर पहुंचे। विशेष अभियान में मतदाता सूची में नाम, फोटो और अन्य विवरणों में संशोधन कराने के लिए 11 लोग बूथों पर पहुंचे, जबकि नए फॉर्म-6 के 35 फॉर्म जमा हुए। बूथ संख्या में बार-बार बदलाव और परिवारों के वोट दूसरे बूथों पर स्थानांतरित होने के कारण कई मतदाताओं को निर्धारित बूथ की जानकारी जुटाने में परेशानी हुई। इससे उन्हें संशोधन संबंधी कार्य कराने के लिए भटकना पड़ा। नाम और फोटो में सुधार के लिए फॉर्म जमा करने के बावजूद सूची में पुरानी त्रुटियां बनी हुई हैं। संवाद


बिल्सी में 26 लोगों ने भरा फॉर्म-6
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर शनिवार को नए मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बूथ लेवल अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 के आवेदन जमा कराए। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज समेत विभिन्न बूथों पर पहली बार मतदाता बनने जा रहे लोगों ने उत्साह के साथ आवेदन किए। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने भी मतदाता सूची में परिजनों के नाम देखे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके परिवार के कुछ सदस्यों के फार्म-6 भी भरवाए। मतदान केंद्र पर करीब 25 लोगों ने फार्म छह को जमा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed