{"_id":"68ed654f8e6fed95cf0240ac","slug":"three-children-from-the-council-school-will-participate-in-the-state-level-science-exhibition-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148958-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे परिषदीय स्कूल के तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे परिषदीय स्कूल के तीन बच्चे
विज्ञापन
नीलम
बदायूं। बेसिक शिक्षा के तीन होनहार छात्रों को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिला है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना वर्ष 2023–24 और 2024–25 में बेहतर प्रदर्शन करने पर तीनों का चयन हुआ है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 24 जुलाई को डीपाॅल स्कूल में आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी में संविलियन विद्यालय हरायपुर विकास क्षेत्र बिसौली की छात्रा नीलम ने सूखते कपड़ों को बारिश से बचाने का स्मार्ट तरीका बताया था। संविलियन विद्यालय नगला डल्लू विकास क्षेत्र अंबियापुर के छात्र दिनेश ने पैडल चालित वाशिंग मशीन और उच्च प्राथमिक विद्यालय कदराबाद विकास क्षेत्र समरेर के छात्र सौरव ने फसलों को जानवरों से बचाने के लिए स्मार्ट समाधान सायरन और बजर डिवाइस मॉडल प्रस्तुत किया।
इन तीनों छात्रों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। वहीं, संविलियन विद्यालय हरायपुर से कुंवर सेन, उमेश चंद्र, नगला डल्लू से नवनीत सक्सेना, कदराबाद से दीपिका सिंह ने छात्रों को पूरी तैयारी में सहयोग किया है।